त्रिगुणानन्द तीर्थ गुनियाना
गौतम-द्रोणाचार्य संवाद से सम्बन्धित तीर्थ
प्रचलित जनश्रुति के अनुसार इसी स्थान पर महर्षि गौतम ने तपस्या की थी। महाभारत में उपलब्ध वर्णन के अनुसार महर्षि गौतम का अन्यान्य ऋषियों के साथ अर्जुन के जन्मोत्सव पर शुभागमन हुआ था। द्रोण पर्व में ऐसा उल्लेख मिलता है कि इन्होंने महाभारत युद्ध में भीषण नरसंहार को रोकने के लिए आचार्य द्रोण के पास जाकर उनसे युद्ध बन्द करने को कहा था। सरोवर पर स्थित घाट में उत्तर मध्यकालीन अष्टकोण आकृति वाली बुर्जियों हैं।
Trigunanand Tirtha Guniana
Tirtha related to sage Gautama and Dronacharya
According to popular belief, sage Gautama performed penance at this place. As per the Mahabharata evidence, sage Gautama along with other had a pleasant stay here on Arjuna’s birthday. According to the Drona Parva of Mahabharata sage Gautama made a request to Acharya Drona to stop the war of Mahabharata at this place. The octagonal-shaped turrets of late medieval period exist on the ghat of the tirtha tank.