Kurukshetra Development Board

ययाति तीर्थ रायसन

चन्द्रवंशी राजा ययाति से सम्बन्धित तीर्थ

पौराणिक आख्यान इस तीर्थ को राजा ययाति से जोड़ते हैं। राजा ययाति कौरवों-पांडवों एवं यादवों के भी पूर्वज थे। उन्होनें कुरुक्षेत्र भूमि में बहुत यज्ञ कर सरस्वती को प्रसन्न किया था। लोककथाओं के अनुसार महाभारत युद्ध के दौरान पाण्डवों की सेनाओं के लिए यहीं भोजन बनाया जाता था। ग्राम के उत्तर-पश्चिम में लगभग एक कि.मी. की दूरी पर स्थित एक टीले से उत्तर-हड़प्पा, धूसर चित्रित मृद्भाण्ड, आद्य ऐतिहासिक और मध्य कालीन अवशेष मिले हैं।

Yayati Tirtha Raisan

Tirtha related to Chandravanshi King Yayati

Popular belief associate this tirthas with king Yayati, the remote ancestor of Kaurava, Pandava and Yadavas. He pleased Saraswati by performing many yajnas in the land of Kurukshetra. According to folklore, food was prepared here for the armies of Pandavas during the war of Mahabharata. About one km to the north-west of the village, a mound is located which has yielded the remains of Late Harappan, Painted Grey Ware, Early historic and Medieval periods.