Kurukshetra Development Board

मुकुटेश्वर तीर्थ मटोर

महर्षि मारकण्डेय से सम्बद्ध तीर्थ

प्रचलित किंवदन्ती इस तीर्थ का सम्बन्ध महर्षि मार्कण्डेय से जोड़ती है जिसके अनुसार महर्षि मार्कण्डेय का जन्म इसी स्थान पर हुआ था। विभिन्न पुराणों में मार्कण्डेय ऋषि एवं मार्कण्डेय तीर्थ दोनों ही का वर्णन मिलता है। कहा जाता है कि इसी तीर्थ पर पहले भगवान शिव ने मार्कण्डेय की रक्षा की ओर यम को मार गिराया था और देवताओं के आग्रह पर यम को पुनः जीवन दान दिया था। तीर्थ पर उत्तर मध्यकालीन घाट बने हुए हैं।

Mukuteshwar Tirtha Mator

Tirtha associated with sage Markandeya

Popular legend relates this tirtha to sage Markandeya, who was born at this place. The name of sage Markandeya and Markandeya tirtha occurs in various Puranas. It is said that at this tirtha, Lord Shiva had killed Yama to protect sage Markandeya and had revived Yama’s life again on the request of the divinities. Late medieval ghats can be seen in the tank of the tirtha.